 |
| बालाजी महाराज के सामने बैठकर आशीर्वाद लेता लक्ष्य |
15 अप्रैल 2012 लक्ष्य का दूसरा जन्म दिन
दुकान के कार्य की व्यस्तता के कारण ये पोस्ट 2 दिन बाद पोस्ट की जा रही है, इसके लिए खेद है।
15 अप्रैल 2012 को लक्ष्य (मेरे बेटे) ने 2 वर्ष पुरे कर लिये हैं आज लक्ष्य का दुसरा जन्म दिन है। तो लक्ष्य ने मनाया अपना जन्म दिन बिलकुल साधारण और स्पेशल अंदाज में, वैसे गांवों का जन्म दिन मनाने का तरीका शहरों से जरा हट के होता हैं पाश्चात्यकरण से बिलकुल दूर यहां जहां तक मेरे घर का सवाल हैं जन्म दिन बिलकुल ही साधारण तरीके से मनाया जाता हैं बनाया देशी घी का चूरमा और खीर तथा लगाया बजरंग बली को भोग,हाथ जोड़ और लिया उनका आशीर्वाद,तथा जलाई दो मोम-बत्ती ये लो मन गया जन्म दिन रही बात फोटो की तो भई घर का केमरा घर का फोटो ग्राफर तो कैसे नहीं उतारी जाती फाटो हो गया लक्ष्य की दादी मां का आदेश उतारी जायें फोटो तो ये लो उतार ली कुछ फोटो और पेश है आपके सामने नहीं तो फोटों का भी इतना प्रचलन नहीं हैं गावों में
 |
| अपनी दादी मां की गोद में लक्ष्य |
 |
| अपनी मां की गोद में लक्ष्य |
 |
| अपनी बुआजी से फोन पर बधाई लेता लक्ष्य |
और लक्ष्य ने भोग के बाद बालाजी महाराज के सामने अपना मत्थ टेक धोंक लगाई तथा फिर आपनी दादी मां के चरणें में लगई धोंक और फिर मस्ती से खाया चूरमा और खीर देशी घी के चूरमें और खीर का स्वाद तो आप लोगों को मालूम ही है। फिर क्या चूरमा खाने के बाद लक्ष्य को मस्ती सुझी और जा बैठा मेरी बाईक पर और करने लगा मस्ती, उतने में उसकी बुआजी का फोन आ गया और मोटरसाईकिल पर बैठ कर करने लगा बुआजी से राम राम और लिया बुआजी से लम्बी उम्र और जन्म दिन की बधाई का आशीर्वाद
 |
| अपने पापा यानी मेरी गोद में बैठा लक्ष्य |
और फिर आ बैठ मेरी गोद में तो उसकी मम्मी ने हमार भी एक फोटो निकाल लिया
आपके पढ़ने लायक यहां भी है।