सूचना

यह वेब पेज इन्टरनेट एक्सप्लोरर 6 में ठीक से दिखाई नहीं देता है तो इसे मोजिला फायर फॉक्स 3 या IE 7 या उससे ऊपर का वर्जन काम में लेवें
Showing posts with label मातृ दिवस. Show all posts
Showing posts with label मातृ दिवस. Show all posts

Sunday, May 8, 2022

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

माँ 
सृष्टि का सबसे बड़ा ,सबसे पुण्य शब्द
"माँ" शब्द अपने आप में ही एक सुकून है, जिसे कहने मात्र से ही सारे दुःख, परेशानियाँ दूर हो जाती है, भगवान का दूसरा रूप है "माँ" l माँ के चरणों में ही है चारों तीर्थ है, माँ से ही है जीवन सार्थक है 
सभी को मातृशक्ति मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !👏
आज मेरी माँ की प्रथम पुण्य तिथि है एक साल पूर्व आज ही  8 मई 2021 के दिन ईश्वर ने मेरे सर से मेरी ममता छीन ली थी। मै अनाथ हो गया।
 माँ...........😭😭😭😭😭
किस्मत वाले होते ह जिनके माँ होती है.... 
माँ आप जहां कहीं भी हो अपना ममत्व ,प्यार और आशीर्वाद हमेशा मुझ और तुम्हारे परिवार पर हमेशा बनाये रखना।
हे!ईश्वर माँ की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दिए रखना।
आज ममता दिवस भी है आप सभी को ममता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 
"मेरी माँ को नींद से जगा दे कोई 
नहीं तो मुझको ही सुला दे कोई 
मुझको बिस्तर की आदत नहीं 
 माँ गोद में सुला दे कोई 
शायद जाग जाए मा मेरी 
रोना सुनकर
मुझे बेवजह ही रुला दे कोई 
उन जख्मो के निशान मिटा दे कोई 
मुझे चाह नहीं दौलत ए जमाने की 
बस माँ बाप का प्यार कही से ला दे कोई 
जो साया मेरे सर से  उठ चुका है 
मेरी माँ का वो साया मुझे लौटा दे कोई 
मुझे सिर्फ मेरी माँ से मिला दे कोई 
इस दर्द  से राहत दिला दें कोई 
मैने कई दिनों से कुछ खाया नहीं 
मुझे मोहब्बत की रोटी खिला दे कोई  
मुझे ख्वाईश नहीं मिले कुछ दुनिया से 
मुझे मेरी माँ से मिला दे कोई ...........
माँ 😭😭😭😭😭😭😭.........
तुम याद बहुत आती हो😭😭😭😭😭😭😭.....

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...