सूचना

यह वेब पेज इन्टरनेट एक्सप्लोरर 6 में ठीक से दिखाई नहीं देता है तो इसे मोजिला फायर फॉक्स 3 या IE 7 या उससे ऊपर का वर्जन काम में लेवें
Showing posts with label गणेश चतुर्थी. Show all posts
Showing posts with label गणेश चतुर्थी. Show all posts

Monday, September 5, 2016

देवा ओ देवा गणपति देवा

आज गणेश चतुर्थी है सभी देश वासियों,मित्रो,को गणेश चतुर्थी पर्व की हार्दिक शुभकामनाये
🙏  *ऊॅ गं गणपतये नम:*   🙏

भगवान गणपति रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ के साथ आपके घर आये और आपके जीवन में बुद्धि ,ज्ञान , सुख-समृद्धि , सुख शांति बनी रहे।
       
बगड़ में पीरामल गेट के पास हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी  तिन दिवसीय गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है आज सुबह बाबा गणपति जी की मूर्ति की स्थापना की गई है। जिसमे तीन दिवस का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
5-9-16 को मूर्ति स्थापना और रात्रि भजन संध्या लोकल(स्थानीय कलाकारों) कलाकारों द्वारा
6-9-16 को रात्रि विशाल, मनोरंजक और सास्कृतिक भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे गुडगाव , नारनोल के आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुती दी जाएगी। तथा  दो जयपुर की लेडिज नृत्य  कलाकारों द्वारा सुंदर नृत्य देखने को मिलेगा।तथा बिच बिच में  शेखावटी के प्रसिद्ध हास्य कलाकारों द्वारा मनोरंजन भी किया जावेगा
7-9-16 को  सायकल फतेहपुर की चग ढप मंडली द्वारा  नाचते गाते झांकी केसाथ गणेश जी की मूर्ति का पीरामल गेट से चलकर मैन बाज़ार होते हुए बगड़ के फतेहसागर तालाब में विधि विधान से विसर्जन किया जायेगा
अत: आप सभी भक्त जनों दोस्तों से निवेदन है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर बाबा के दर्शनों का लाभ उठाते हुए भजनों और झांकी का आनन्द उठावे।
धन्यवाद

सुरेन्द्र सिंह भाम्बू
श्री नेशनल कंप्यूटर आर्ट एण्ड डिजिटल स्टूडियो पीरामल गेट बगड़

Sunday, August 31, 2014

गणेश चतुर्थी सांस्कृतिक भजन संध्या की झलक,बगड़



पीरामल गेट बगड़ के निकट जहां पर गणेश चतुर्थी मनायी जा रही हैं गणेश चतुर्थी महोत्सव की त्रिदिवसीय श्रृंखला में कल रात को आर्केस्ट्रा पार्टी  जयपुर की पुजा शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा भजनों के साथ नृत्य द्वारा भक्तों को भाव विभोर किया
कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी व व्यवसायी डॉ सलाउदीन चोपदार थे

 साथ ही बीच बीच में कॉमेडी द्वारा भी लोगों का मनोरंजन किया गया। , हर वर्ष की भाति इस वर्ष 4 फिट ऊची गणेश जी की मूर्ति को बहुत ही सुन्दर ढ़ग से लाईटेड कर सजाया गया लाइ्रट से जगमगाते गणेश जी बहुत ही सुन्दर लग रहे थे। जिन्हे देखकर हर कोई मन्त्रमुग्ध हो सकता था नजारा बहुत ही सुन्दर दिखाई दे रहा था

 भजनों के साथ साथ नृत्य करती हुई लेडिज कलाकार पुजा शर्मा
 नागिन डाँस करते हास्य कलाकार व मिस बबली

साम 4 बजे विशाल झांकी का आयेजन किया जा रहा हैं झांकि के साथ इस त्रिदिवसीय महोत्सव का समापन किया जावेगा। झांकी मेरी दुकान पीरामल गेट से चलकर मैन बाजर, बी.एल चौक  होती हुई श्री श्याम मन्दिर के निकट फतेहचन्द सागर तालाब तक जायेगी और वहां पूजा अर्चना के बाद गणेश जी  की प्रतिमा को तालाब में विर्शजित किया जायेगा।
मन मोहक झांकी के दृश्यों के साथ कल फिर हाजिर होंगें तब तक के लिए इजाज़त ....








आपके पढ़ने लायक यहां भी है।



 

राधा ने कृष्ण को रिझाया तो भोले ने भक्तों को भ्रमाया, श्री श्याम महोत्सव,बगड़


नव वर्ष मंगलमय हो, अब देखो 14 का कमाल

  लक्ष्य का अपने अंदाज में लक्ष्मी (दीपावली) पूजन,मालीगांव

दीपावली पर मार्केट की सजावट के दृश्य ,बगड़

 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति और शिविर का समापन 

ले ल्यो पट्टी बरतो पढ़णों जरूर है,लक्ष्य का स्कूल

 

लक्ष्य


Friday, August 29, 2014

गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश जय गणेश देवा के जयकारे गुंजे


 आज गणेश चतुर्थी है,आप सभी ब्लॉग पाठको, देसवासियों, ब्लॉग मालिको को मेरी तरफ से गणेश चतुर्थी की  हार्दिक  शुभकामनाएं ।
मार्केट की तरफ से मनाया जाने वाला तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो गया हैं  इस बार भी हमारे मार्केट पीरामल गेट सुपर मार्केट ,बगड़ में मेरी दुकान के नजदीक ही प्रथम पूज्य महाराज गणेश  जी  महाराज की प्रतिमा की  स्थापना मंत्रोचार द्वारा तथा  श्री गणेश वन्दना के साथ  आज दोपहर 1.15 मिनट पर की गई यहा पर कार्यक्रम तीन दिनो तक चलेगा यानि आज से लेकर आने वाले तीन दिनों तक भजन संध्या के साथ- साथ आरकेस्ट्रा पार्टी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। और अन्तिम दिन मूर्ति का विसर्जन फतेहसागर तालाब में भव्य झांकी से साथ किया जायेगा।
 अब आगे आने वाले दो दिनों कार्यक्रम की जानकारी के साथ फिर हाजिर होंगे तब तक के लिए इजाज़त---






आपके पढ़ने लायक यहां भी है।


 

राधा ने कृष्ण को रिझाया तो भोले ने भक्तों को भ्रमाया, श्री श्याम महोत्सव,बगड़

नव वर्ष मंगलमय हो, अब देखो 14 का कमाल

  लक्ष्य का अपने अंदाज में लक्ष्मी (दीपावली) पूजन,मालीगांव

दीपावली पर मार्केट की सजावट के दृश्य ,बगड़

 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति और शिविर का समापन 

ले ल्यो पट्टी बरतो पढ़णों जरूर है,लक्ष्य का स्कूल

 

लक्ष्य

Sunday, September 15, 2013

श्री गणेश चतुर्थी पर विसर्जन और झांकी के दृश्य

 गणेश चतुर्थी की त्रिदिवसीय महोत्सव के बाद आखिरी दिन श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन बगड़ के फतेह सागर तालाब में किया गया
 विसर्जन की झांकी का कार्यक्रम डीजे पर बाबा के भजनों व जयकारों के साथ नाचते गाते हुए व गुलाल उडाते हुए किया गया, झांकी पीरामल गेट से रवाना होकर मैन बाजार, सब्जी मण्डी, बी.एल चौक सें
 होते हुए तिराहा स्टेण्ड श्याम मन्दिर के निकट बने फतेहसागर तालाब में किया गया, झांकी सांय 5 बजे पीरामल गेट से शुरू हुई
बाबा के भक्तों ने बाबा के भक्तजनों  ने डीजे पर नाचते झुमते व जयकारे लगाते हुए रंग.बिरंग गुलाल उडाते हुए धुम मचाई हालाकि इस वर्ष भीड़ पहले की बजाय कम थी रौली पर बैठे बाबा गणेश जी बहुत ही मन मोहक लग रहे थे।
क्योकि मौहल्ले की युवा पीढ़ी इस झांकी को नया रूप दे रही लगती है। जैसे भजनों बजाय डीजे पर फिल्मी गानों पर डांस करना वो शायद लोगों को या दर्शको  पंसद नहीं आयो इसलिए भीड़ कम दिखाई दी
वहीं दुसरी तरफ चैामालों के मौहल्ले बगड़ की मण्डली द्वारा भी झांकी निकाली गई वहां खासी भीड़ देखने को मिली। आज के लिए बस इतना ही फिर मिलते है। ...
आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

गणपति बप्पा मोरया अबके बरस तु जल्दी आ... बगड़

भक्तों के आगे झुमें (नाचे) भगवान कन्हैया और भोले शंकर,श्याम मन्दिर बगड़

  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बनाम/ (केसरिया)

ले ल्यो पट्टी बरतो पढ़णों जरूर है,लक्ष्य का स्कूल

श्री डेयरी वाला बालाजी मन्दिर के पूर्व पुजारी की पुण्य तिथि पर मूर्ति स्थापना,बगड़

 

लक्ष्य

Wednesday, September 11, 2013

गणपति आयो.. रिद्धि सिद्धि लायो बाबो..गणपति आयो.. सांस्कृतिक कार्यक्रम बगड़

 पीरामल गेट बगड़ के निकट जहां पर गणेश चतुर्थी मनायी जा रही हैं गणेश चतुर्थी महोत्सव की त्रिदिवसीय श्रृंखला में कल रात को आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा भजनों के साथ नृत्य द्वारा भक्तों को भाव विभोर किया साथ ही बीच बीच में कॉमेडी द्वारा भी लोगों का मनोरंजन किया गया। , हर वर्ष की भाति इस वर्ष 4 फिट ऊची गणेश जी की मूर्ति को बहुत ही सुन्दर ढ़ग से लाईटेड कर सजाया गया लाइ्रट से जगमगाते गणेश जी बहुत ही सुन्दर लग रहे थे। जिन्हे देखकर हर कोई मन्त्रमुग्ध हो सकता था नजारा बहुत ही सुन्दर दिखाई दे रहा था
पार्टी द्वारा  श्री  गणेश जीमहाराज के भजनों की स्वर गंगा प्रवाहित करवाई गई बगड़ नगर के लोगों के अलावा आस पास के गांवों के लोगों ने भी श्री गणेश जी के दर्शन कर भजनों का लाभ उठाया
 दर्शनों तथा भजनों का रसपान करने के लिए काफी भीड़ जमा हुई ।पार्टी में टोंक की एक लेडिज कलाकार ने भी अपने मधुर भजनों द्वारा भक्तों की शंमा को एक मंत्र में बांधे रखा
 वैसे आपको पता है आजकल धार्मिक भेजनों का स्तर गिरता जा रहा हैं यहां भी वो देखने को मिला बीच बीच में फिल्मी तर्ज के गीत भी गाये।
 हरियाणवी रागणी भी गाई गई नागिन डांस विशेष आकर्षक का केन्द्र बना रहा है। जिसको देखने के  लिए दर्शको ने 3 बजाये हालांकि मैं जो 2 बजे ही घर के लिए चला गया था

 और बीच बीच में कॉमेडी की फुहारें भी लोगों को गुदगुदाने के लिए काफी प्रयाप्त मात्रा में छोड़ी गई जिन्हे सुनकर लोग गदगद हो गये।

 भजनों के साथ साथ मन मोहक ठुमके भी लेडिज कलाकार व जेन्टस कलाकार ने लगाये।

 भजनों और बाबा के दर्शनो के लिए उमडा जन सैलाब
 और फिर 4 बजे श्री गणेश आरती के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया आज साम 4 बजे विशाल झांकी का आयेजन किया जा रहा हैं झांकि के साथ इस त्रिदिवसीय महोत्सव का समापन किया जावेगा। झांकी मेरी दुकान पीरामल गेट से चलकर मैन बाजर, बी.एल चैक  होती हुई श्री श्याम मन्दिर के निकट फतेहचन्द सागर तालाब तक जायेगी और वहां पूजा अर्चना के बाद गणेश जी  की प्रतिमा को तालाब में विर्शजित किया जायेगा।
मन मोहक झांकी के दृश्यों के साथ कल फिर हाजिर होंगें तब तक के लिए इजाज़त ....


आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

भक्तों के आगे झुमें (नाचे) भगवान कन्हैया और भोले शंकर,श्याम मन्दिर बगड़

  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बनाम/ (केसरिया)

ले ल्यो पट्टी बरतो पढ़णों जरूर है,लक्ष्य का स्कूल

श्री डेयरी वाला बालाजी मन्दिर के पूर्व पुजारी की पुण्य तिथि पर मूर्ति स्थापना,बगड़

 

लक्ष्य

Monday, September 9, 2013

गणपति बप्पा मोरया अबके बरस तु जल्दी आ... बगड़

 आज गणेश चतुर्थी है,आप सभी ब्लॉग पाठको, देसवासियों, ब्लॉग मालिको को मेरी तरफ से गणेश चतुर्थी की  हार्दिक  शुभकामनाएं ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे मार्केट की तरफ से मनाया जाने वाला तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो गया हैं  इस बार भी हमारे मार्केट पीरामल गेट सुपर मार्केट ,बगड़ में मेरी दुकान के नजदीक ही प्रथम पूज्य महाराज गणेश  जी  महाराज की प्रतिमा की  स्थापना मंत्रोचार द्वारा तथा  श्री गणेश वन्दना के साथ  आज दोपहर 2.15 मिनट पर की गई यहा पर कार्यक्रम तीन दिनो तक चलेगा यानि आज से लेकर आने वाले तीन दिनों तक भजन संख्या के साथ आरकेस्ट्रा पार्टी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। और अन्तिम दिन मूर्ति का विसर्जन फतेहसागर तालाब में भव्य झांकी से साथ किया जायेगा। इसी श्रृखला में कल नजदीग ग्राम रेखावाली ढ़ाणी में श्री गणेश मन्दिर पर  भजन संख्या का आयोजन किया गया। जहां पर खांसोली धाम के संत श्री नवरत्न गिरी जी महाराज द्वारा रस मयी भजनों की प्रस्तुति प्रदान की गई और गुढा गोड़ी की मंडली द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। भक्तों ने इनके भजनों का बहुत ही आनन्द उठाएं
 अब आगे आने वाले दो दिनों कार्यक्रम की जानकारी के साथ फिर हाजिर होंगे तब तक के लिए इजाज़त---

आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बनाम/ (केसरिया)

रक्षाबंधन त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं,बधाईयां

ले ल्यो पट्टी बरतो पढ़णों जरूर है,लक्ष्य का स्कूल

श्री डेयरी वाला बालाजी मन्दिर के पूर्व पुजारी की पुण्य तिथि पर मूर्ति स्थापना,बगड़

 

लक्ष्य

Sunday, September 4, 2011

गणेश महोत्सव विसर्जन झांकी के मन मोहक दृश्य पीरामल गेट ,बगड़

 पीरामल गेट अपनी दुकान के पास  चल रहें तीन दिवसीय गणेश महोत्सव प्रोग्राम  के अंतिम दिन गणेश जी महाराज की प्रतिमा का विसर्जन बगड़ के फतेह सागर तालाब में बहुत ही सुन्दर झांकी के साथ  नाचे गाते व गणपति बाबा मोरया के नारे तथा गुलाल उडाते हुए किया गया 
 झांकी के बहुत से पुरूष व महिला  श्रद्धालुओं ने भाग लिया, झांकी पुरे रास्ते गणपति बाबा के भजनों पर नाचते गाते  व जयकारे लगाते हुए मैने मार्केट बगड़ से होते हुए बी.एल. चोक से होकर झांकी बगड़ के प्रसिद्व तालाब  फतेह सागर तक पहुची
जहां पर पूजा अर्चना के बाद  प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
पीरामल गेट के उपर से लिया गया झांकी का एक दृश्य
 बगड़ के ऐतिहासिक पीरामल गेट से होकर गुजरती झांकी

  भक्त जन गणेश जी महाराज की झांकी में रंग लगाकर  नाचते गाते हुए

 विसर्जन से पहले आरती करते भक्तजन
 श्री गणेश महोत्स समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद कुमावत भक्त जनों के साथ  नाचते हुए
पुरी श्रृद्धा विश्वास के साथ विसर्जन करते भक्तजन  तथा यह कहते कि गणपति बप्पा मौरया अबके बरस तु जल्दी आ....







आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू, पीरामल गेट,बगड़

 झिरी गांव की कहानी (दास्तां) रमेश फुलवारिया की जुबानी

 जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

   राखी का त्यौहार भाई बहन का प्यार

  किसानों ने उठाया अपना टूल (औजार) मालीगांव

    जाट्यां को ही कोनी मिनखा रो भी जीवणों दुबर होग्यो, कारण यो जीव (लट,कातरो)

 होली की मस्ती और रंग गुलाल के संग फिर हम कैसे पिछे हटने वाले थे ? लक्ष्य

 

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...