सूचना

यह वेब पेज इन्टरनेट एक्सप्लोरर 6 में ठीक से दिखाई नहीं देता है तो इसे मोजिला फायर फॉक्स 3 या IE 7 या उससे ऊपर का वर्जन काम में लेवें
Showing posts with label गायत्री यज्ञ. Show all posts
Showing posts with label गायत्री यज्ञ. Show all posts

Saturday, October 5, 2013

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति और शिविर का समापन

 ज्योति विद्यापीठ स्कूल में गायत्री परिवार द्वारा  चलाये जा रहे युग सैनिक निर्माण शिवर व गायत्री महा यज्ञ का समापन यज्ञ की पुर्णाहुति के साथ किया गया।
उससे पूर्व सध्या यानि 4 अक्टुबर की रात्री को दीप यज्ञ का आयेाजन किया गया जिसमें मंत्रोचार द्वारा दीप यज्ञ  की विधि व उपयोगिता समझाई गई
 तथा विद्यालय के बारमदे की आगे की दीवार पर 251 दीपक रखकर जलाये गये इससे  पुरा विद्यालय जगमगा उठा ये नजारा देखने में बहुत ही सुन्दर लग रहा था।
 विद्यालय का वातावरण ऐसे लग रहा था मानो अयोध्या में श्री राम लोट कर आये हो और उनके आने की खुशी में घी के दीपक जलाये गये हो। ऐसा वातावरण किस्मत वालों को ही देखने को मिलता है।
 टोली द्वारा कई मनोरम भजनों की प्रस्तुति प्रदान की गई जिस पर सारे युग सैनिक सहित स्कूल  स्टाफ़ भी भाव विभोर हो उठा
 फिर दुसरे दिन यानि 5 अक्टूबर को प्रातः तिरंगा झंण्डा फहरया गया और यज्ञ में पूर्णाहुति के लिए यज्ञ प्रारंभ करवाया गया इस दिन यज्ञ में मैं भी पुरे परिवार सहित बैठा
 झण्डे गायन व देश भक्ति गीत के साथ  झण्डे को श्री चिरजी लाल जी सैनी और उनके बड़े भाई जो सैना में है उनके सहित सभी युग सैनिकों एव कार्य-कर्ताओं ने झण्डे को सलामी दी तथा फिर अपने अपने यज्ञ कुण्डो पर प्रस्थान किया क्योकि आज यज्ञ की पुर्णाहुति होनी थी 

 मैं भी इस दिन अपनी पत्नी व बैटे लक्ष्य के साथ यज्ञ में बैठा और सम्पूर्ण विधि विधान के साथ यज्ञ पुरा किया

 और इसी दिन कई प्रकार के संस्कार भी करवाये गये तथा अन्त में गुरू दिक्षा प्रज्ञा दिलवाई गई जिसमें गुरू नाम लेना होता है और जनेऊ धारण करनी होती है।
 नाम करण संस्कार सहित अनेको संस्कार करवाये गये और यज्ञ की पूर्णाहुति की गई
 हमने भी मंत्रोचार के साथ यज्ञ में पुर्णाहुति प्रदान की और अपने आप को धन्य बनाया।
 सांयकाल टोली की विदाई की गई और सारे युग सैनिक स्टाफए कार्यकर्ताओ सहित ग्रुप फोटो बनवाया गया
 और युग सैनिकों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये
तथा साथ में गायत्री माता की एक एक फोटो उपहार स्वरूप  भेंट की गई 
 टोली को तिलक लगा सम्मान नम आँखों से विदा किया गया

 और फिर अन्त में कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति - पत्र भी प्रदान किये गये
और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए  नीचे उतारा गया और हंसी खुशी युग सैनिको को विदा किय गया।
और इस प्रकार 5 दिवसीय शिविर का समापन हुआ

आज के लिए बस इतना ही मिलते है फिर तब तक के लिए इजाज़त....





आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

5 दिवसीय शिविर व 24 कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ का शुभारम्भ

कर्ज़ा देता मित्र को, गंजे का बाल न बांका होय

गणपति आयो.. रिद्धि सिद्धि लायो बाबो..गणपति आयो.. सांस्कृतिक कार्यक्रम बगड़

 

  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बनाम/ (केसरिया)


ले ल्यो पट्टी बरतो पढ़णों जरूर है,लक्ष्य का स्कूल

 

लक्ष्य

 

Thursday, October 3, 2013

गायत्री परिवार की युग सैनिक निर्माण चेतना महारैली,बगड़

पांच दिवसीय शिविर की आज की कड़ी में आज बगड़ में युग निर्माण चेतना रैली का आयोजन किया गया  
प्रातः यज्ञ विधि सम्पूर्ण करने के बाद युग चेतना रैली का आयोजन किया गया युग चेतना रैली सुबह 11 बजे स्कूल या यज्ञशाला प्रांगण से प्रारम्भ हुई
और चैराहा बस स्टेण्ड श्री चन्द्रनाथ जी गेट के नीचे से होकर पीरामल गेट जहां परी दुकान है के पास से होकर मैन बाजार सब्जी मंडी तथा बी.एल चौक होते हुई पीरामल गल्र्स स्कूल के आगे वाटर बाक्स के सामने तक गई इस रैली में विद्यालय के सभी बच्चो ने भाग लिया
पीले वस्त्रों से सजे बच्चे, स्कूल स्टाफ, माता,बहने अति सुंदर लग रहें थे।
सभी लोग "हम बदलेंगे युग बदलेगा" "गायत्री माता के जयकारे"  गायत्री मंत्र का जाप करते बढ़ रहे थे।
"नर और नारी एक समान " आदि अनेंकों  युग निर्माण सबंधी नारे पुरे बाजार में गुंजते सुनाई दे रहें थे। रैली का दृश्य बहुत ही मन मोहक लग रहा था
रैली में स्कूली वाहन भी शामिल किये गये

रैली में श्रीमान एन आर पारी जी व श्री चिंरजी लाल जी सेनी, शकर लाल योगी।  सहित अनेको गण मान्य लोग शामिल हुए और
सभी ने गायत्री परिवार के कपड़े पहने हुए  थे। और सर पर प्रज्ञा रखी हुई
बाजार में भारत माता की जय जय कार लगाते हुए रैली का काफिला आगे बढ़ रहा  था
जय जय कार सुनकर लागे इस रैली को देखने उमड़ पड़े रैली में बच्चे बहुत काफी मात्रा में थे इसलिए रैली की लम्बाई बहुत अधिक थी लगभग 1 कि.मी तक लम्बी रैली थी।

इन बच्चों को रैली में चलते देख बाजार में रौनक सी छा गई रैली समाप्ति के बाद बच्चों को भोजन करवाया गया और फिर आराम  और शांम को फिर वहीं ग्रामीण खेल खिलवाये गये।
ज्योति विद्यापीठ के डायरेक्टर श्री चिरंजी लाल सैनी व उनकी पत्नी तथा स्कूल प्राचार्या श्रीमती किरण सैनी दोनो से साथ साथ इस रैली में अपनी भूमिका निभाई



मेरे मित्र शंकर लाल योगी जो इस कार्यक्रम में खान पान की व्यवस्था को देख रहें हैं
और मुझे इस कार्यक्रम को कवरेज करने का जिम्मा मिला है  जो मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूं।








अब आज के लिए इतना ही कल मिलते है तीसरे दिन के कार्यक्रमों की रूप रेखा के साथ ....



आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

कर्ज़ा देता मित्र को, गंजे का बाल न बांका होय

गणपति आयो.. रिद्धि सिद्धि लायो बाबो..गणपति आयो.. सांस्कृतिक कार्यक्रम बगड़

 

  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बनाम/ (केसरिया)


ले ल्यो पट्टी बरतो पढ़णों जरूर है,लक्ष्य का स्कूल

 

लक्ष्य


Wednesday, October 2, 2013

5 दिवसीय शिविर व 24 कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ का शुभारम्भ

बगड़ में बाई पास रोड़ के पास ज्योति विद्यापीठ स्कूल में आज गायत्री परिवार की तरफ से 5 दिवसीय  व 24 कुण्डीय महा यज्ञ व युग चेतना युग सैनिक निर्माण चेतना प्रशिक्षण शिविर  का शुभारंभ किया गया यह झुन्झुनूं जिले में द्वितीय युग चेताना प्रशिक्षण शिविर है।   यह यज्ञ 2 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें ज्योति विद्यापीठ के बच्चे को चयन किया गया और उसके साथ साथ मण्डावा व अन्त्र स्कूलों के बच्चों को भी चयन करके बुलाया गया बच्चों के साथ यज्ञ में भाग लेने के लिए उन्ही बच्चों के माता पिता अभिभावक को साथ में बुलाया गया यह शिविर  आवासीय  है। ठहरने की व्यवस्था स्कूल में ही है। खाने पीने की सार व्यवस्था वहीं पर है।
सर्वप्रथम  गुरू देव व गुरू माता व यज्ञ महाराज के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर हाथ जोड़ उनका स्मरण कर कार्य का शुभारंभ किया गया और उन्हें पुष्प अर्पित किये गये।
और फिर गायत्री मंत्र द्वारा ( ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।) अर्थ - उस प्राण स्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अंतःकरण में धारण करें।)
यज्ञ वेदियो में यज्ञ प्रारंभ किया गया । 
जहां स्कूली बच्चो के साथ उनके अभिभावक साथ में बैठे तथा पूर्ण विधि विधान के साथ यज्ञ पूर्ण किया गया और गायत्री माता की जय जय कार के साथ अन्य काफी उपयुक्तता मंत्रो का उच्चारण किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन श्री आर.एन. परीक साहब झुन्झुनूं द्वारा किया जा रहा है। और इसमें अपनी तन मन धन से या यू कहें सचालन भूमिका निभा रहे है ज्योति विद्यापीठ स्कूल  के डायरेक्टर श्रीमान चिंरजीलाल जी सैनी जिन्होने अपनी  स्कूली धरा पर इस इतने बड़े आयोजन को फलीभूत करने में सहयोग दिया है।
यज्ञ का आयोजन करवाने के लिए शान्ति कुंज हरिद्वारा से प्रकाण्ड पण्डितों की टोली बुलाई गई है। और ये कार्यक्रम शांन्ति कुंज के तत्त्वावधान में ही हो रहा है। जिनका प्रारंभ में तिलक लगाकर स्वागत किया गया है।
स्कूल का प्रांगण में 24 कुण्ड सजाये गये तथा उनमें यज्ञ किया गया पुरे  प्रांगण में मंत्रों का उद्घोष व गायत्री माता गुरू देव की जय जय कार सुनाई दे रही थी।

और माता के भजनों  द्वारा भक्तों जनों को भाव विभोर किया गया ।


तथा यज्ञ कार्य सम्पूर्ण होने के बाद गायत्री माता की आरती की गई

गायत्री माता के साधकों के साथ माताएं व बहने भी वहां उपस्थित थी।
टोली सदस्यों द्वारा झण्डा( राष्ट्री ध्वज ) फहराया गया और उसे सभी युगसैनिकों द्वारा सलामी दी गई

कार्यक्रम की  दैनिक रूप रेख के अनुसार शाम को  बच्चों कोपौराणिक खेल हड़दड़ा खो रसड़ी सितोलिया आदि खिलवाया गया
फिर रात्री में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें डॉ शशि मरोलिया ने अपनी साम्प्रदायिक सदभाव की कविताओं द्वारा बालको व श्रोताओं का मन मोह लिया

श्री कालूराम जी द्वारा भी बहुत सुन्दर उपदेशात्मक ममता मयी कविता पेश की गई









और जाकीर जी ने तों बाजरे की रोटी कविता से सबका मन ही मोह लिया


रात्री में लाईट से सजी स्कूल बहुत ही सुंदर लग रही थी।






अब मिलते है कल के कार्यक्रम के साथ तब तक के लिए इजाज़त----




आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

श्री गणेश चतुर्थी पर विसर्जन और झांकी के दृश्य

गणपति आयो.. रिद्धि सिद्धि लायो बाबो..गणपति आयो.. सांस्कृतिक कार्यक्रम बगड़

भक्तों के आगे झुमें (नाचे) भगवान कन्हैया और भोले शंकर,श्याम मन्दिर बगड़

  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बनाम/ (केसरिया)


ले ल्यो पट्टी बरतो पढ़णों जरूर है,लक्ष्य का स्कूल

 

लक्ष्य




अन्य महत्वपूर्ण लिंक

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...