सूचना

यह वेब पेज इन्टरनेट एक्सप्लोरर 6 में ठीक से दिखाई नहीं देता है तो इसे मोजिला फायर फॉक्स 3 या IE 7 या उससे ऊपर का वर्जन काम में लेवें
Showing posts with label दुर्घटना. Show all posts
Showing posts with label दुर्घटना. Show all posts

Sunday, June 12, 2011

बस व स्कॉरपियो की जबरदस्त टक्कर,बगड़

 आज प्रातः 11.45 बजे बगड़ चैराहा बस स्टेण्ड के नजदीक एक निजी बस बस नं. आर जे. 18 पी. ए 0311 व 


 स्कॉपियों गाड़ी नं. आर जे 18 यू 0511 में हुई भयंकर टक्कर में बस अपना संतुलन खो बैठी और पलटी खा गई तथा लगभग 20-25 फिट तक घसीटती गई जिससे खिड़की की तरफ बैठे यात्रियों को काफी चोटे आई तथा एक महिला बुरी तरह घायल हो गई उसका पेट  से नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचला गया 


और 5-7 अन्य को भी काफी चोटें आई घायलों को बगड़ पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपनी जिप्सी द्वारा ही झुन्झुनूं  पहुचाया गया बाद 

में 108 वैन द्वारा भी बचे घायलों को झुन्झनू अस्पताल में भेजा गया।  बस जयपुर से पिलानी की तरफ जा रही थी तथा स्कॉपियों चिड़ावा से जयपुर की तरफ जा रहजी थी स्कॉपियों  चालक द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा एक रोडवेज़ बस को  इस निजी बस द्वारा आवर अटेक के चक्कर में हुआ तथा बगड़ पुलिस द्वारा 10 .15 मिनट में दुरस्ती दिखाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया। दुर्घना में बस काफी क्षति ग्रस्त हो गई तथा क्षतिग्रस्त स्कॉरपियो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ ।

 वहां पर बगड़ के काफी नागरिक इक्ट्ठे हो गये तथा लोगों को बस से निकालने में तत्परता दिखाई


 क्षतिग्रस्त स्कॉरपियो

 टक्कर के बाद इतनी दूर  तक घसिटती गई बस

 और बाद में क्रेन द्वारा बस को सिधा किया गया और सड़क के किनारे लगाया गया ताकि यातायात व्यवस्था बहाल हो सके


















आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

कई सालों के बाद देखने को मिला ये साजसामान (भाड़ और भड़बुजा)कासिमपुरा, मालीगांव

 जाट्यां को ही कोनी मिनखा रो भी जीवणों दुबर होग्यो, कारण यो जीव (लट,कातरो)

 होली की मस्ती और रंग गुलाल के संग फिर हम कैसे पिछे हटने वाले थे ? लक्ष्य

  खादी का बोलबाला (कर्त्तव्यनिष्ठ, निष्पक्ष, निस्वार्थ भाव से कार्य बनाम तबादला) यह है जनतंत्र


 घमसो मैया मन्दिर धौलपुर एक शेषनाग फनी पर्वत और प्...

 

Tuesday, October 26, 2010

रोडवेज बस चालक की सुजबुझ ने बचाई 30 सवारियों की जान

"मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है।" यही कहावत चरितार्थ हुई इस दुर्घटना में, आज का दिन वैसे माने तो बड़ा दुःखद निकला लेकिन अच्छा और शुभ ही माना जा सकता है। क्योंकि आज सवेरे 9- 9.30 बजे झुन्झुनूं दिल्ली राजमार्ग  पर बगड़ में हुई एक बस दुर्घटना में रोडवेज़ बस के चालक की सुजबुझ से बस में सवार 30 सवारियों की जान बच गइ किसी को खरोंच तक नहीं आई लेकिन दुर्घटना हुई ये बहुत बुरी बात हुई।
 हुआ यूं कि झुन्झुनूं डिपों की एक अनुबंधित रोडवेज़ बस पिलानी से जयपुर बस नं. आर जे 23  पीए 1938  जयपुर रूट लेकर जयपुर जा रही थी बगड़ के पूर्व दिशा में स्थित बड़ मन्दिर के पास झुन्झुनूं कि तरफ से आ रही एक छोटी गाड़ी जो फोटों में  दिखाई दे रही है। जो कि बताये अनुसार उसमें 3 लोग  सावर थे सड़क के बीच में आ रही थी बस चालक ने  उसको बचाने के लिए बस चालक ने अपनी सुज बुझ से बस को रोड के नीचे उतार दिया और उस गाड़ी के पिछे से आ रहे ट्रक और उस गाड़ी  को बचाने के लिए बस को रोड से नीचे उतार कर पास के खेत की तरफ मोड़ दी  बस ने एक दिवार को तोड़ फिर बाड  के उपर से होकर खेत में छलांग लगा दी तथा एक ( जांटी) खेजड़ी से टकरा गई और खेजड़ी(जांटी) के दो टूक हो ये लेकिन भगवान की दया से किसी को भी खरोंच तक नहीं आई छोटी गाड़ी के बोनट को क्षती पहुची तथा छोटी गाड़ी के सावर तुरन्त भाग गये। बस रोड़ से लगभग 25-30 फिट दूर चली गई  ।

 एक जोरदार धमाका हुआ इधर उधर से लोग वहां पहुचे और सवारियों को हिमलास बधायाऔर आराम से बाहर निकाला  और पता चला कि किसी को कोई खरोंच तक नहीं आई  बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह टुट गया है।  लोगों के बताये अनुसार अगर बस चालक बस को वही ब्रेक लगाता तो बस उलट सकती थी और सवारियों की जान जाने की संभवना हो सकती थी अतः उसने अपनी सुझ बुझ से ऐसा नहीं किया और आज वैसे चतुर्थी का व्रत भी है। शायद लोगों की आस्था ने ही एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया और भगवान भी डाईवर के रूप में  आकर उनकी जान बचा गये वहां उपस्थित लोगों के कहे अनुसार बस अपनी सही दिशा में ही आ रही थी छोटी गाड़ी सड़क के बीच में आ रही थी  गलती किसकी हैं ये तो भगवान ही जाने परन्तु देखने में तो गलती  छोटी गाड़ी वाले की ही लग रही थी और वो भाग भी खड़े हुए ।
एक फोटों मे रेड मार्क लगे निशान को देखकर आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि बस वाले चालक ने कहां पर अपने ब्रेक लगाने कि कोशिश की फिर अपना मन बदल कर बस को खेत की तरफ घुमाना ही उचित समझा ताकि लोगों की जान की हिफाज़त की जा सके बस चालक की हिम्मत की वास्तव में दात देनी चाहिए । खुशी इस बात की हैं कि किसी सवारी को चोट नहीं आई  भगवान का लाख लाख शुक्र है। अब आगे क्या होता हैं ये तो रोडवेज़ विभाग ओर पुलिस ही जाने वहां मौके पर पुलिस भी पहुच गई थी ।



आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

दिन दिन गिरता जा रहा शिक्षा का स्तर

बगड़ की रामलीला का रंगमंच और चलचित्र

साया :- जय मां पहाड़ा वाली जय मां शेरा वाली कर दे कोई चमत्कार,सारा जग माने तेरा उपकार

मेरी शेखावाटी - : शेखावाटी से जुड़े हुए हिन्दी ब्लोगर (परिचय )

साया
लक्ष्य

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...